CG EXAM CHEATING : High-tech cheating in JEE Mains exposed
रायपुर। दुर्ग में JEE Mains परीक्षा के दौरान नकल का ऐसा जुगाड़ सामने आया कि सब हैरान रह गए। एक छात्र चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर एग्जाम सेंटर पहुंच गया और आराम से परीक्षा देने बैठ गया। पहले चेकिंग में बचने के लिए उसने चालाकी से चप्पल उतार दी, लेकिन उसकी प्लानिंग ज्यादा देर नहीं चली।
CG Encroachment News: अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई, प्रशासन पर गंभीर आरोप
जब वह वॉशरूम से लौटा तो गार्ड की नजर उसकी चाल पर पड़ गई। वह अजीब तरीके से चप्पल घसीटकर चल रहा था। शक होने पर जब चप्पल चेक की गई तो अंदर से मोबाइल निकला। छात्र ने चप्पल के तलवे को काटकर उसमें मोबाइल छिपाने के लिए खास जगह बना रखी थी।
तुरंत कॉलेज प्रशासन और NTA को सूचना दी गई और छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब उसके खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई हो रही है।

