CG Encroachment News: अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई, प्रशासन पर गंभीर आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Encroachment News: Bulldozer Action Against Encroachments; Serious Allegations Leveled Against Administration

CG Encroachment News: नगर पंचायत जनकपुर क्षेत्र में वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।

मनेंद्रगढ़ तिराहा स्थित वन भूमि पर कुछ लोगों ने लंबे समय से अवैध निर्माण किया था। विभाग ने पहले ही भारतीय वन अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।जिसके बाद विभाग ने कठोर कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र “अंधा मोड़” के पास स्थित है, जहां पहले कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कार्रवाई जरूरी थी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक ना तो कई नोटिस दिया गया ना ही किसी ने जानकारी दी। इतना ही नहीं प्रभावितों के मुताबिक सामान भी जब्त कर लिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related