SHASHI THAROOR ATTACK : Attack on Shashi Tharoor’s convoy
रायपुर डेस्क। केरल में चुनावी माहौल के बीच बड़ा हंगामा हो गया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर जब प्रचार के लिए जा रहे थे, तभी बीच सड़क पर उनकी गाड़ी को रोक लिया गया।
SHASHI THAROOR ATTACK : शशि थरूर के काफिले पर हमला
बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों में आए करीब 8 लोगों ने काफिले को घेर लिया। गाड़ी के शीशे पीटे गए और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। हालात बिगड़ते देख थरूर के गनमैन ने बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावरों ने उसी पर हाथ उठा दिया।
कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और तुरंत एक्शन लेते हुए 2 लोगों को हिरासत में ले लिया।
Honey Singh -Badshah Controversy: Honey Singh – Badshah को हाई कोर्ट की फटकार, हटाने का दिया आदेश
खुद शशि थरूर ने कहा कि वे सुरक्षित हैं और उनके गार्ड की हालत अब ठीक है। खास बात ये कि इस घटना के बावजूद उन्होंने अपने तय कार्यक्रम पूरे किए।
CG NEWS : करतब के दौरान महिला आग में घिरी, बचाने आए दो और झुलसे, VIDEO वायरल
अब सवाल ये है क्या ये हमला प्लानिंग के तहत था या सिर्फ सड़क विवाद? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने सियासी माहौल और गर्मा दिया है।

