CG Congress: कांग्रेस कार्यालय बना अखाड़ा, मारपीट गाली-गलौज और धक्का-मुक्की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress: Congress Office Turns into a Brawl Zone—Fighting, Abusive Language, and Scuffling

CG Congress: छतीसगढ़ मे कांग्रेस की अंदरुनी कलह और खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। महासमुंद के जिला कांग्रेस में निर्मल जैन और पार्षद विजय साव के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे पूरे परिसर में कुछ पल के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट की, जिससे वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ता भी सकते में आ गए।

घटना के समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव और पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर भी मौके पर मौजूद थे। हालांकि, स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक मामला काफी बिगड़ चुका था। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी को भी खुलकर सामने ला दिया है।

 

पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राजनीतिक दलों के भीतर अनुशासन और समन्वय कितना मजबूत है। खासकर कांग्रेस जैसे बड़े दल में इस तरह की घटनाएं संगठनात्मक कमजोरी को उजागर करती हैं।।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related