Flight News: लखनऊ में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 36000 फीट पर निकला धुआं 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Flight News: Emergency Landing in Lucknow; Smoke Detected at 36,000 Feet

 

Fligjt News: बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1523) में अफरा-तफरी मच गई, जब विमान के कॉकपिट में धुआं महसूस हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत विमान को शाम 5:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट में कुल 148 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से सभी सुरक्षित हैं।

 

बागडोगरा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था, तभी केबिन में धुआं महसूस हुआ. स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इमरजेंसी कॉल किया और लखनऊ में लैंडिंग की अनुमति मांगी.

 

लैंडिंग के बाद से विमान 15 घंटे से अधिक समय तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा है, जहां सुरक्षा और तकनीकी टीमें उसकी गहन जांच कर रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन ने कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया , जबकि कई को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया गया।

एविएशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related