Crime News: शिक्षा विभाग के अफसर के मर्डर का खुला राज; करोड़ों की संपत्ति के लिए रची हत्या की साजिश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Crime News: Mystery Behind Education Department Official’s Murder Solved; Conspiracy Hatched for Assets Worth Crores

 

Crime News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 62 वर्षीय दामोदर सिंह राजपूत रिटायर्ड अकाउंट्स अफसर के  मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जहाँ संपत्ति के लालच में एक सगे भाई ने ही अपने बड़े भाई की 3 लाख रुपये सुपारी देकर हत्या करवा दी।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले दामोदर सिंह का अपहरण किया और फिर उन्हें पंडरिया के देवसरा जंगल ले जाकर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को जमीन में गाड़ दिया गया, ताकि किसी को इस घटना की भनक न लगे।

 

 

मामले में मुख्य आरोपी संजय यादव ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसे 3 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी। इस वारदात में मुन्ना सिंह सहित अन्य साथी भी शामिल थे।

 

एसपी के निर्देश पर पुलिस और साइबर टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग के आधार पर 28 मार्च को 5 लोगों को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ के दौरान पूरा मामला उजागर हो गया। फिलहाल मुख्य आरोपी पुलिस कस्टडी में है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related