RAJA RAGHUVANSHI REBIRTH : राजा की वापसी ? घर में जन्मा बेटा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJA RAGHUVANSHI REBIRTH: The King returns? A son born at home!


रायपुर डेस्क।
इंदौर के चर्चित कारोबारी Raja Raghuvanshi की हत्या के बाद जिस परिवार में सिर्फ दुख था, वहां अब अचानक खुशियों ने दस्तक दे दी है।

राजा के बड़े भाई Sachin Raghuvanshi के घर बेटे का जन्म हुआ है, और परिवार इसे राजा की “वापसी” मान रहा है। खास बात ये है कि जिस समय राजा की मौत हुई थी, लगभग उसी समय इस बच्चे का जन्म हुआ इसी वजह से परिवार इसे चमत्कार जैसा संयोग बता रहा है।

परिवार के मुताबिक पहले ही Kamakhya Temple के पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा दोबारा जन्म लेगा। अब बच्चे के जन्म के बाद घरवालों को लग रहा है कि वो बात सच हो गई।

बच्चे का नाम भी बिना किसी सोच-विचार के “राजा” रख दिया गया है। मां Uma Raghuvanshi कहती हैं “मेरा बेटा फिर से हमारे बीच लौट आया है।”

हत्या के बाद गम में डूबा परिवार अब इस जन्म को नई शुरुआत मान रहा है। पूरे घर में फिर से रौनक लौट आई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related