AMIT SHAH LOK SABHA : Congress’s attitude in Chhattisgarh has increased Naxal influence – Amit Shah
रायपुर। नक्सलवाद पर संसद में बड़ा सियासी वार देखने को मिला, जब केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने सीधे छत्तीसगढ़ की पिछली सरकार पर निशाना साध दिया।
लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर राज्य 2024 तक नक्सलमुक्त हो चुके थे, लेकिन छत्तीसगढ़ में 2018 से 2023 तक रही कांग्रेस सरकार के सहयोग न करने के कारण बस्तर में नक्सल असर बना रहा।
शाह ने DRG, कोबरा बटालियन और छत्तीसगढ़ पुलिस की जमकर तारीफ की और कहा कि इन जवानों ने हालात कितने भी मुश्किल रहे हों, नक्सलियों को घुटनों पर ला दिया।
बहस के दौरान जब विपक्ष ने टोका, तो शाह ने आक्रामक अंदाज में कहा “भूपेश बघेल को पूछो, प्रूफ दूं क्या?” इस बयान के बाद सदन में माहौल और गरमा गया।
Amit Shah ने साफ कहा कि हथियार उठाने वालों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई समस्या है तो उसका हल संविधान और कानून के जरिए ही होगा।
उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा है और अब उस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।
शाह के मुताबिक, नक्सलवाद सिर्फ विकास की कमी नहीं, बल्कि एक वैचारिक समस्या है, जिसे अब सख्ती और विकास दोनों के जरिए खत्म किया जाएगा।

