CM Vishnu Deo Sai : ‘मन की बात’ में कोरिया जिले के जल संरक्षण मॉडल की प्रधानमंत्री ने की तारीफ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM Vishnu Deo Sai: Prime Minister Praises Koriya District’s Water Conservation Model on ‘Mann Ki Baat’

CM Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने आज मुख्यमंत्री निवास में PM Narendra Modi  के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी सुनी। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कोरिया जिले के किसानों के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘आवा पानी झोंकी’ जैसे अभिनव मॉडल के माध्यम से किसानों ने अपने खेतों में रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर वर्षा जल को सहेजने का सराहनीय कार्य किया है।

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में जल संरक्षण अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है और छत्तीसगढ़ में भी इसे जनभागीदारी से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा की राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश निरंतर नवाचार, सहभागिता और सुशासन के माध्यम से विकास की नई दिशा तय कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related