CHHATTISGARH : Mandaviya reached here as soon as he arrived in Raipur
रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन के लिए रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का दौरा सिर्फ कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा। एयरपोर्ट से उतरते ही वे सीधे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के घर पहुंच गए, जहां उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया।
चिमनानी परिवार ने नवरात्रि के मौके पर मंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। माता की चुनरी ओढ़ाई गई और राम नवमी की पूर्व संध्या पर श्रीराम की प्रतिमा भेंट की गई। इस दौरान माहौल पूरी तरह धार्मिक और आत्मीय नजर आया।
इस खास मुलाकात में प्रदेश के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, अपेक्स बैंक चेयरमैन केदार गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता वहां पहुंचे और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की।
करीब 4 घंटे के रायपुर दौरे पर आए मांडविया ने यहां निजी मुलाकातों के साथ-साथ राजनीतिक संदेश भी दे दिया। उनके इस दौरे को संगठन और स्थानीय नेताओं से कनेक्ट मजबूत करने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

