CHHATTISGARH : थाने में दाढ़ी खींचने का आरोप…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Accused of pulling beard in the police station…

बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। गुरु नानक ढाबा के संचालक ने आरोप लगाया है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई।

मामला तब शुरू हुआ जब पुलिस ने ढाबे के पास खड़ी बिना नंबर की बाइक उठाकर थाने ले गई। ढाबा संचालक जब जानकारी लेने पहुंचा, तो आरोप है कि TI उमेश साहू भड़क गए।

बताया जा रहा है कि गाली-गलौज के बाद उसकी दाढ़ी खींची गई और उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसका मोबाइल भी छीन लिया गया और करीब 4 घंटे तक थाने में बैठाकर रखा गया।

पीड़ित का कहना है कि उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद सिख समाज के लोग उसके साथ SSP ऑफिस पहुंचे और शिकायत की। SSP रजनेश सिंह ने मामले की जांच के लिए CSP को निर्देश दिए हैं और कहा है कि CCTV फुटेज से सच्चाई सामने आएगी।

अब सबकी नजर जांच पर है क्या पुलिस पर लगे आरोप साबित होंगे या फिर मामला कुछ और निकलेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related