CG Crime News: अब ढाबों में हो रही है अफीम की सप्लाई, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Date:

CG Crime News: Opium Now Being Supplied at Dhaba—Police Launch Major Operation

CG Crime News : छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने काॅलोनी में चल रहे अफीम के काले कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। पुलगांव थाना क्षेत्र के समोदा–झेनझरी गांव में इस मामले में राजस्थान का एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से अफीम डोडा चोरी की बिक्री से जुड़े 42 हजार रुपये बरामद किए गए। अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

समोदा में बीजेपी नेता अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर और छोटू राम शामिल हैं। 15 मार्च को रेड कार्रवाई में रणछोड़ राम उर्फ रणजीत और सुनील देवासी को पकड़ा गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी अफीम उगाकर ढाबों में सप्लाई करते थे। विकास बिश्नोई को रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में उसने कबीरधाम जिले के ग्राम पालक, चिल्फी रोड पर बंजारी माता मंदिर के पास अवैध रूप से अफीम डोडा चोरी की बिक्री की जानकारी दी। यह काम राजस्थानी भोजनालय ढाबे में हो रहा था, जिसे मदरूपा राम विश्नोई चला रहा था।

 

पुलिस ने ढाबे पर मारा छापा

16 मार्च को गवाहों की मौजूदगी में ढाबे पर छापा मारा गया। काउंटर से 42 हजार रुपए नगद और एक मोबाइल बरामद किया। पुलिस के अनुसार यह रकम अफीम डोडा चोरी की बिक्री से हुई कमाई थी।

जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद मदरूपा राम विश्नोई (45) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजस्थान के जोधपुर जिले का रहने वाला है। इस मामले की जानकारी कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना को भी दी गई है।

 ढाबों पर हो चुकी है कार्रवाई

दो दिन पहले धमधा-बेमेतरा के दो ढाबों पर कार्रवाई की गई थी। आरोपी के पास से नशीले पदार्थ की बिक्री की रकम मिलने के कारण NDPS एक्ट की धारा 27(a) भी जोड़ी गई। यह अपराध में कड़ी सजा का प्रावधान करती है।

नेटवर्क की गहराई से जांच

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि अफीम की खेती से सप्लाई तक का पूरा नेटवर्क किस प्रकार काम कर रहा था। इसके अलावा और लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related