CHHATTISGARH : मंत्री जवाब में उलझे, भूपेश के सवालों की बौछार के बाद विपक्ष का वॉकआउट

Date:

CHHATTISGARH : Ministers struggle to answer, opposition walks out after Bhupesh’s barrage of questions

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अवैध प्लाटिंग और कॉलोनाइजरों को संरक्षण देने के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। सवाल उठा तो जवाब देने में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा घिरते नजर आए और विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया।

धमतरी और कांकेर में अवैध प्लाटिंग को लेकर विधायक अंबिका मरकाम के सवाल पर मंत्री ने आंकड़े तो रखे, लेकिन जैसे ही चर्चा आगे बढ़ी, विपक्ष ने सवालों की झड़ी लगा दी। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने सीधे मंत्री को घेरते हुए पूछा कि प्रदेश में आखिर कितनी अवैध कॉलोनियां बनीं और कार्रवाई कितनी हुई।

मंत्री के जवाब में गड़बड़ी होते ही माहौल और गरम हो गया। विपक्ष का आरोप था कि राजस्व विभाग खुद कॉलोनाइजरों को संरक्षण दे रहा है और कार्रवाई सिर्फ दिखावे की हो रही है। पटवारियों पर कार्रवाई को भी विपक्ष ने नाकाफी बताया।

मंत्री Tankaram Verma ने सफाई देते हुए कहा कि विभाग जांच और कार्रवाई करने में सक्षम है, लेकिन विपक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ। भूपेश बघेल ने तो यहां तक कह दिया कि मामला दो साल से लंबित है और लीपापोती हो रही है।

हंगामा इतना बढ़ गया कि नाराज विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस पूरे मुद्दे पर अब सियासत और गरमाने के आसार हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related