Administration cracks down on black marketing of domestic and commercial cylinders, seizes huge quantity of cylinders
बस्तर। शहर में घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।बता दे की ईरान में चल रहे तनाव के बीच देश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग एलपीजी की कालाबाजारी करने में जुटे है। खाद्य विभाग की टीम को राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के घर पर अचानक दबिश दी।

निरीक्षण के दौरान घर के भीतर गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला, अधिकारियों ने मौके से कुल 24 घरेलू गैस सिलेंडर और 10 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस चोरी और रिफिलिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले तीन रिफिलिंग पाइप भी जब्त किए गए। प्रशासन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव के कारण घरेलू गैस की सीमित आपूर्ति का लाभ उठाकर कुछ लोग ऊंचे दामों पर गैस बेचने की फिराक में हैं।
प्रशासन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव के कारण घरेलू गैस की सीमित आपूर्ति का लाभ उठाकर कुछ लोग ऊंचे दामों पर गैस बेचने की फिराक में हैं। इसी कालाबाजारी को रोकने और आम जनता को सुचारू रूप से गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अब कड़ा रुख अपना रही है।

