CHHATTISGARH : मातृत्व योजना में नंबर-1

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Number 1 in maternity scheme

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने मातृ और शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Chhattisgarh ने Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के क्रियान्वयन में देश के बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

फरवरी 2026 की राष्ट्रीय रैंकिंग के मुताबिक राज्य ने 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर और 93.95 प्रतिशत शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ ने पिछले महीने की तुलना में सीधे 6 स्थान की छलांग लगाकर टॉप पोजीशन हासिल की है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मैदानी अमले को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री Lakshmi Rajwade ने भी इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमवर्क और समन्वय के कारण ही राज्य देश में नंबर-वन बन पाया है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश में 1.86 लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण इस योजना के तहत किया जा चुका है और करीब 72 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related