Bus Accident: जर्जर सड़क पर यात्रियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bus Accident: Bus full of passengers overturned on dilapidated road, many passengers injured

मुंगेली: मुंगेली जिले के केशरूवा डीह गांव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई ।बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के पीछे चालक की गलती नहीं, बल्कि सड़क की खराब हालत जिम्मेदार रही। बताया जा रहा है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बस चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख पाया, जिसके चलते बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। इनमें से दो घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद सड़को की खराब हालत को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

 

विधानसभा में एक दिन पहले ही बिना फिटनेस टेस्ट के यात्री वाहनों को परमिट दिए जाने का मुद्दा गरमाया था। मामले में मंत्री केदार कश्यप के जवाब नहीं दे पाने पर विपक्ष ने हंगामा मचाते हुए सदन से वॉकआउट किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related