CG Weather: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Weather: Meteorological Department issues major alert, May-June heat in March itself

रायपुर: छत्तीसगढ़ में फिलहाल तेज गर्मी का दौर जारी है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी की वजह से गर्मी का असर बढ़ना शुरू हो गया है और आगे भी जारी रहेगा।

प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4° से अधिक रहेगा।

 39 डिग्री तक पहुंचा पारा

मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम में हो सकता है बदलाव

मौसम विभाग ने दो दिन बाद छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। दक्षिण झारखंड में एक सिनोप्टिक सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिख सकता है। ऐसे में राज्य में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 11 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related