CG Crime News: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का खुलासा, 6 सटोरिए गिरफ्तार

Date:

CG Crime News: Online cricket betting racket busted, 6 bookies arrested

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, 16 हजार रुपये नगद, एक क्रेटा कार और लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब जब्त किया है। यह कार्रवाई तेलीबांधा और डीडी नगर थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स के जरिए आईडी बनाकर और लोगों में आईडी बांटकर क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे थे। तेलीबांधा क्षेत्र से 4 और डीडी नगर क्षेत्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपी पहले भी सट्टा और अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है और उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related