CG SCRAP SEIZURE : 7 truckloads of scrap seized…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के Raigarh में पुलिस ने अवैध कबाड़ के बड़े खेल का खुलासा किया है। ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने 7 ट्रकों में लोड करीब 134 टन स्क्रैप जब्त किया है। इस कार्रवाई में 7 ड्राइवरों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पूरा मामला Poonjipathra Police Station इलाके का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में अवैध कबाड़ औद्योगिक क्षेत्र में खपाने के लिए लाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर घेराबंदी कर 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन को रोका।
जांच में वाहनों में मशीनरी पार्ट्स, लोहे के एंगल, छड़ समेत बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड मिला। ड्राइवरों से जब दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी वैध कागज पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने शक के आधार पर वाहनों सहित पूरा स्क्रैप जब्त कर लिया। कुल 134 टन कबाड़ बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि वाहनों समेत जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपए आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मिनी राइस मिल में भी दबिश दी, जहां से मैग्नीज मेटल और पाईलेट लोहे की गोली की बोरियां बरामद हुईं। इनकी खरीद-बिक्री के कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
इस पूरी कार्रवाई पर Shashi Mohan Singh ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की संपत्ति की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

