T20 WorldCup : वर्ल्ड कप फाइनल के बाद ICC ने की पैसों की बारिश, भारत और न्यूजीलैंड के खाते में आए इतने करोड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

T20 World Cup: After the World Cup final, the ICC showered money, India and New Zealand received so many crores in their accounts.

अहमदाबाद: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप और अपने घर में विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है ।

 

इस ऐतिहासिक जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से भारतीय टीम पर इनामी राशि की भी बरसात हुई। चैंपियन बनने पर भारत को 3 मिलियन डॉलर, यानी करीब 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी दी गई।

न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़ रुपये

फाइनल में हारकर उपविजेता रहने वाली न्यूजीलैंड टीम को 1.6 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 14.65 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। वहीं सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमों को 790,000 डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये) मिले ।

 

सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को 3.48 करोड़

टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली टीमों को 380,000 डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये) की प्राइज़ मनी दी गई। इस श्रेणी में पाकिस्तान और मेजबान श्रीलंका के अलावा जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल रहीं। सभी को बराबर राशि दी गई।

 टीमों को मिली इनामी राशि

इसके अलावा ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों के लिए 250,000 डॉलर (करीब 2.29 करोड़ रुपये) की इनामी राशि तय की गई थी। आईसीसी ने इस पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल लगभग 120 करोड़ रुपये का प्राइज़ पूल निर्धारित किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related