PETROL DIESEL PRICE HIKE : पेट्रोल-डीजल 20% महंगा, कीमत बढ़ते ही लंबी कतारें …

Date:

PETROL DIESEL PRICE HIKE : Petrol and diesel prices have increased by 20%, and long queues have formed as prices have risen.

रायपुर डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों को बड़ा झटका दे दिया है। सरकार ने अचानक करीब 20% तक दाम बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल 55 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया।

नई कीमतों के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 335.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। दाम बढ़ने की खबर फैलते ही लाहौर, कराची समेत कई बड़े शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गईं। लोग घंटों इंतजार करते नजर आए क्योंकि उन्हें डर है कि आने वाले दिनों में तेल की किल्लत भी हो सकती है।

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण यह फैसला लेना पड़ा। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सीधे तेल बाजार पर पड़ रहा है।

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने पेट्रोल की जमाखोरी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने दावा किया कि देश में पेट्रोल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

उधर भारत में भी गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में अब 14.2 किलो वाला सिलेंडर 913 रुपए में मिलेगा। वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़कर 1883 रुपए हो गई है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। शुक्रवार को क्रूड ऑयल WTI फ्यूचर्स करीब 12% उछलकर 90.90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

हालांकि भारत के लिए फिलहाल राहत की खबर यह है कि अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिन का विशेष लाइसेंस दिया है, जो 3 अप्रैल तक वैध रहेगा।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related