CHHATTISGARH : सीक्रेट रणनीति मीटिंग, जल-जंगल-जमीन पर बड़ा आंदोलन तय!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Secret strategy meeting, big movement decided on water, forest and land!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब जल, जंगल और जमीन बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस ने इस मोर्चे पर पूरी ताकत झोंकने की तैयारी शुरू कर दी है. रायपुर में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शुक्ला के साथ लंबी चर्चा कर हसदेव अरण्ड समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में चल रही खनन गतिविधियों की पूरी रिपोर्ट ली.

सूत्र बता रहे हैं कि पेड़ कटाई, विस्थापन और कथित फर्जी ग्राम सभाओं के मुद्दे पर कांग्रेस बड़ा जनआंदोलन खड़ा करने की तैयारी में है. आलोक शुक्ला ने कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा से जुड़े कई अहम दस्तावेज और आंकड़े भी साझा किए.

बैठक के बाद सचिन पायलट ने प्रदेश नेताओं को आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए. वहीं अब इस पूरे मुद्दे पर दिल्ली में राहुल गांधी से भी चर्चा होगी. राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि जल्द छत्तीसगढ़ में बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिल सकता है.

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related