AIR INDIA FLIGHT LANDING: एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AIR INDIA FLIGHT LANDING: Air India flight makes emergency landing at Jaipur Airport!

 

 

AIR INDIA FLIGHT LANDING: भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI1886 में तकनीकी खराबी आने के बाद जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट ने रविवार को सुबह 8.47 बजे  22 मिनट की देरी से उड़ान भरी.

विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 9.55 बजे पहुंचना था लेकिन बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी आ गई.

इसके बाद प्लेन को सुबह 9.40 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. विमान को सिक्योरिटी मानकों के आधार पर जांच के लिए भेज दिया गया है.

एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इंजन में खराबी की बात सामने आ रही है. तकनीकी खराबी क्यों आयी? विमान में क्या समस्या है? इस बारे में पता लगाया जा रहा है.

एयर इंडिया इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related