CG TIJA TIHAR 2026:  तीजा की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Tija Tihar 2026: Crowds of women throng markets for Tija shopping!

 

 

CG TIJA TIHAR 2026: छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार तीजा पर्व को लेकर बाजारों में  खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।

तीजा पर्व को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ साड़ी, ज्वेलरी और मेहंदी की दुकानों पर देखने को मिल रही है। महिलाएं तीजा के लिए नई और आकर्षक डिजाइन की साड़ियां पसंद कर रही हैं।

 ज्वेलरी दुकानों पर भी पारंपरिक आभूषणों के साथ लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी की मांग बढ़ गई है। तीजा पर्व को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई दुकानों में विशेष ऑफर और डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं।

तीजा पर्व में मेहंदी का भी खास महत्व होता है। यही वजह है कि मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं अभी से दुकानों और स्टॉल पर पहुंच रही हैं। बाजारों में जगह-जगह मेहंदी के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां महिलाएं अपनी पसंद की आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगवा रही हैं।

वहीं कई महिलाएं तीजा पर्व मनाने के लिए अपने मायके पहुंच चुकी हैं। कुल मिलाकर तीजा पर्व को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सालभर इंतजार के बाद आने वाले इस पारंपरिक त्योहार की तैयारियां पूरे जोश के साथ चल रही हैं। बाजारों में बढ़ती भीड़ और दुकानों की रौनक से साफ है कि तीजा का रंग अब पूरी तरह चढ़ चुका है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related