RAIGARH CRIME: मारपीट रोकने पर भाजपा पार्षद पर फरसे से हमला! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIGARH CRIME: BJP Councilor attacked with a *farsa* (battle-axe) for trying to stop an assault!

 

 

RAIGARH CRIME: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में शनिवार रात वार्ड नंबर 36 के भाजपा पार्षद विजय चौहान मटन मार्केट के पास मारपीट कर रहे युवक को समझाने पहुंचे थे।

नाराज युवक ने पार्षद पर धारदार फरसे से हमला कर उन्हे घायल कर दिया। हमले में विजय चौहान के सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए रायगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, विजय चौहान शनिवार रात मटन मार्केट के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कमल सारथी एक युवक के साथ मारपीट कर रहा था। पार्षद ने बीच में आकर कमल को रोका और कहा कि युवक शराब के नशे में है, उसे मत मारो।

सूचना के अनुसार, पार्षद की बात सुनकर कमल सारथी गुस्से में आ गया। वह फरसा लेकर आया और गाली देते हुए विजय चौहान पर हमला कर दिया।

आरोपी ने लगातार वार किए, जिससे पार्षद घायल हो गए और खून बहने लगा। घटना के बाद विजय चौहान जूटमिल थाने गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related