YOGI PRESS CONFERENCE: Woman who asked the question alleges rudeness, threats, and trolling!
YOGI PRESS CONFERENCE: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राज्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी थी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना उठकर चले जाने को लेकर विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
दिव्या श्रीवास्तव नाम की एक महिला ने योगी जी को सवाल के लिए पुकारा तब तक योगी आदित्यनाथ उठ चुके थे। उस पर महिला ने कहा कि किस बात का प्रेस कांग्रेस कर रहे हैं।
महिला पत्रकार का कहना है कि उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ में अकेले रहने के कारण उन्हें अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पत्रकार के अनुसार, उन्हें घर पर बुलडोजर चलवाने जैसी धमकियां भी दी गईं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को प्रेस कांफ्रेंस का नाम एकालाप रख लेना चाहिए।
