UP Politics: After her nephews, Mayawati places her trust in her niece, Deepika Anand!
UP POLITICS: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भतीजो के बाद अपनी भतीजी दीपिका आनंद पर विश्वास जताने की बात कही है.
मायावती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट करते हुए कहा कि मैं चाहती हूं कि अब राजनीति में सबसे छोटे भाई आनंद की बेटी दीपिका एंट्री करें और मेरी इच्छा है कि जरूरत पड़ने बसपा की कमान संभालें.
मायावती ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में युवाओं की करीब 50 प्रतिशत भागीदारी तय की जाएगी. इसके साथ ही इस बार के चुनाव में जेन-जी पर फोकस किया जाएगा.
अब सबसे बड़ा सवाल है कि दीपिका आनंद कब राजनीति में एंट्री लेंगी? क्या यूपी चुनाव से पहले राजनीतिक मैदान में उतरेंगी?
