POLITICAL NEWS:  तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, पूर्व मुख्यमंत्री डीएमके में शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLITICAL NEWS: Major upset in Tamil Nadu politics, former Chief Minister joins DMK

तमिलनाडु: तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने सत्ताधारी दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) का दामन थाम लिया है। वे इससे पहले अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम से जुड़े हुए थे, जहां से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था।

ओ. पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता का सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था। जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके में नेतृत्व को लेकर पन्नीरसेल्वम और एडप्पादी के. पलानीस्वामी के बीच लंबे समय तक खींचतान चली। अंततः यह विवाद इतना बढ़ गया कि पन्नीरसेल्वम को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

 

डीएमके में उनके शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। डीएमके कार्यकर्ता अभिषेक ने एएनआई से बातचीत में कहा – यह एक शानदार दिन है। लोग साबित कर रहे हैं कि हम फिर से एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं। हम पहले से मजबूत हैं और आगे और भी मजबूत होंगे। ओपीएस जैसे पूर्व मुख्यमंत्री का हमारे साथ जुड़ना हमारी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। हमें हराने वाला कोई नहीं है।

 

पन्नीरसेल्वम का यह कदम तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। चुनाव से पहले इस घटनाक्रम ने राज्य की सियासत को और भी दिलचस्प बना दिया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SIDDARAMAIAH APPOINTED : सिद्धारमैया की बड़ी एंट्री!

SIDDARAMAIAH APPOINTED : Siddaramaiah's big entry! रायपुर डेस्क। कांग्रेस संगठन...

TRUMP TARIFF PLAN : भारत पर ट्रंप का टैरिफ वार!

TRUMP TARIFF PLAN : Trump's tariff war on India! रायपुर...

SONAM WANGCHUK SUPPORTS CJP : शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव

SONAM WANGCHUK SUPPORTS CJP : Pressure mounts on Education...

CHHATTISGARH : माता हासीदेवी के नाम बड़ा सम्मान!

CHHATTISGARH : Great respect to Mata Hasidevi! नई दिल्ली. नई...