खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। भाजपा नेत्री ने छुईखदान थाने में पूर्व विधायक कोमल जंघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस की टीम ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दे की कोमल जंघेल पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रह चुके हैं। 18 में विधानसभा के आम चुनाव में कोमल जंघेल कांग्रेस के लहर के बीच अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। वे महज 870 वोट से चुनाव हारे थे, जबकि कांग्रेस के गिरवर जंघेल तीसरे स्थान पर थे। कोमल जंघेल दो बार के विधायक रहे हैं।
वही कांग्रेस ने इस पूरे मसले पर जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि घटना में किसी तरह का राजनीतिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

