लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 46 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

बांग्लादेश को फाइनल में जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य मिला था. जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 88 रन पर ही ऑल आउट हो गई और इस तरह खिताबी जीत से 46 रन दूर रह गईl

बांग्लादेश की ओर से  ओपनर शमीमा सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। उनके अलावा सरमिन सुल्ताना ने 18 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से प्रेमा रावत सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट और सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट लिया। कप्तान राधा यादव और साइमा ठाकोर ने बांग्लादेश के 1-1 विकेट गिराए।

भारत की तरफ से एकमात्र अर्धशतक तेजल हसबनीस के बल्ले से आया। उन्होंने 34 गेंदों पर 3 चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाए। वहीं कप्तान राधा यादव ने 30 बॉल पर 36 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related