भिलाई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला बोला है।
बघेल ने इस मामले में योगी आदित्यनाथ को ढोंगी बताते हुए कहा कि वे अब निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि महंत का पद भी पूर्णकालिक होता है और मुख्यमंत्री का पद भी पूर्णकालिक जिम्मेदारी वाला होता है। ऐसे में एक व्यक्ति दोनों पदों की जिम्मेदारियां एक साथ कैसे निभा सकता है, यह समझ से परे है।
एफआईआर के सवाल पर बघेल ने कहा कि जब दोनों ही पद पूर्णकालिक हैं, तो एक व्यक्ति दोनों जिम्मेदारियों का निर्वहन किस प्रकार कर सकता है। उन्होंने आगे कहा, “जो व्यक्ति एक पैर पर खड़ा नहीं हो सकता, वह किस बात का योगी है? पूरे उत्तर प्रदेश में महंतजी की आलोचना हो रही है। सर्टिफिकेट मांगने वालों को पहले खुद बताना चाहिए कि उनके पास कौन सा सर्टिफिकेट है।”

