CG NEWS : कबीरधाम में आपात स्वास्थ्य सेवाओं पर कमीशनखोरी के आरोप

Date:

CG NEWS : Allegations of commissioneering on emergency health services in Kabirdham

पत्रकार दीपक तिवारी

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि 108 और 112 एंबुलेंस सेवाओं से लाए गए मरीजों को सरकारी अस्पताल की बजाय कथित तौर पर कमीशन के आधार पर निजी अस्पतालों की ओर मोड़ा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सड़क दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में घायल मरीजों को यह कहकर प्रभावित किया जाता है कि जिला अस्पताल में उचित इलाज संभव नहीं है या सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। इसके बाद मरीजों को निजी अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया जाता है।

जिला अस्पताल पर भी सवाल

आरोप यह भी है कि डिलीवरी और हड्डी से जुड़े गंभीर मामलों में रात के समय मरीज जिला अस्पताल से निजी संस्थानों में पहुंच जाते हैं। कुछ डॉक्टरों, नर्सों और एंबुलेंस कर्मियों के बीच कथित मिलीभगत और कमीशन तय होने की बातें सामने आ रही हैं।

कुछ मामलों में हड्डी के मरीजों को एक निजी अस्पताल में भेजे जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

निगरानी तंत्र पर सवाल

मामले को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अभी तक संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उठी ये मांगें

108–112 एंबुलेंस मूवमेंट का डिजिटल ऑडिट

जिला अस्पताल में रात्रि ड्यूटी की स्वतंत्र जांच

मरीजों की शिफ्टिंग पर सख्त एसओपी और सीसीटीवी/लॉग अनिवार्य

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई

यह खबर आरोपों और सूत्रों पर आधारित है। प्रशासनिक जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...

CG VIRAL VIDEO : गंदगी में पैकिंग, लाइसेंस सस्पेंड

CG VIRAL VIDEO : Packing in filth, license suspended बलौदाबाजार।...