VANDE BHARAT ATTACK : वंदे भारत पर पथराव, भागवत सवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VANDE BHARAT ATTACK : Stones pelted at Vande Bharat, Bhagwat on board

रायपुर डेस्क। लखनऊ से मेरठ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना ने हड़कंप मचा दिया। खास बात यह रही कि ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक Mohan Bhagwat भी सवार थे। हालांकि गनीमत रही कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कौढ़ा गांव के पास दोपहर करीब 3:20 बजे हुई। तेज रफ्तार से आए पत्थर ने ट्रेन की सी-4 कोच की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। कांच के टुकड़े अंदर तक बिखर गए। उस वक्त मोहन भागवत ई-1 कोच में सफर कर रहे थे।

रेलवे स्टाफ ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच मेरठ में आरपीएफ को सौंपी गई है और विशेष टीम भी तैनात कर दी गई है।

रात करीब 9 बजे मोहन भागवत मेरठ स्टेशन पर सुरक्षा के बीच उतरे और शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज पहुंचे। वे 20-21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां खिलाड़ियों और प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related