FLIGHT UPDATE : अंबिकापुर से दिल्ली उड़ान फाइनल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FLIGHT UPDATE : Ambikapur to Delhi flight finalised

अंबिकापुर. अंबिकापुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग को अब सीधे दिल्ली से जोड़ने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मार्च के आखिरी सप्ताह से Alliance Air अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार चलेगी और बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

किराया 4500 से 6000 रुपए के बीच रहने का अनुमान है। पहले कंपनी ने अंबिकापुर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था और अब शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

फ्लाइट शेड्यूल ऐसा रहेगा

सोमवार

फ्लाइट संख्या 91613 सुबह 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी, 10:25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
बिलासपुर से 10:50 बजे रवाना होकर 11:40 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी।
अंबिकापुर से 12:05 बजे उड़ान भरकर 14:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

बुधवार

सुबह 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 10:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी।
10:50 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 11:40 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
बिलासपुर से 12:05 बजे उड़ान भरकर 14:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

पहले बंद हो चुकी थी सेवा

दिसंबर 2024 में उड़ान 4.2 योजना के तहत फ्लाई बिग ने 19 सीटर विमान से सेवा शुरू की थी, लेकिन अनियमित उड़ानों के कारण छह महीने में ही बंद हो गई। पिछले छह महीने से एयर सेवा पूरी तरह ठप थी।

अब 72 सीटर ATR विमान से सेवा शुरू होने से लोगों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

सांसद का बयान

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हवाई सेवा शुरू होने का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि IndiGo से भी चर्चा चल रही है। इंडिगो रायपुर से अंबिकापुर होते हुए प्रयागराज तक उड़ान शुरू करने की दिशा में प्रयास कर रही है।

कंपनी के बारे में

Alliance Air देश की प्रमुख क्षेत्रीय एयरलाइन है। पहले यह एयर इंडिया के अधीन थी, लेकिन विनिवेश के बाद अब स्वतंत्र व्यावसायिक इकाई के रूप में काम कर रही है। कंपनी रोजाना 137 घरेलू उड़ानें संचालित करती है और 57 शहरों को जोड़ती है। रायपुर से हैदराबाद और जगदलपुर के लिए भी सेवा दे रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related