KABIRDHAM EMERGENCY SERVICE : 112 सेवा पटरी से उतरी …

Date:

KABIRDHAM EMERGENCY SERVICE : 112 service derailed…

कबीरधाम। जिले में आपातकालीन 112 सेवा इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। तैनात अधिकांश 112 वाहन लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके चलते दुर्घटना, झगड़ा या स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थितियों में समय पर सहायता नहीं मिल पा रही है। नतीजतन आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

टेंडर बदलाव के बाद बिगड़ी व्यवस्था

सूत्रों के अनुसार, 112 सेवा का टेंडर हाल ही में एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी को सौंपा गया है। इस प्रक्रिया के दौरान पुरानी गाड़ियों की मरम्मत कार्य लगभग ठप हो गया है, जबकि नई गाड़ियों की आपूर्ति भी अब तक नहीं हो पाई है।

मरम्मत के अभाव में कई वाहन गैराज में खड़े हैं और सेवा प्रभावित हो रही है।

ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्र प्रभावित

ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक 112 सेवा की देरी आम शिकायत बन गई है। कई मामलों में कॉल करने के बाद भी वाहन नहीं पहुंच पाता, तो कहीं लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर आपातकालीन सेवा ही समय पर न पहुंचे, तो नागरिक किस पर भरोसा करें?

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक प्रशासन की ओर से न तो मरम्मत कार्य में तेजी लाई गई है और न ही अस्थायी तौर पर अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की गई है।

जन-सुरक्षा से जुड़ी इस सेवा के ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

जनता का सवाल

लोगों का कहना है जब 112 जैसी जीवनरक्षक सेवा ही लाचार हो जाए, तो जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना के बाद ही हरकत में आएगा?

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार

CG BREAKING : SDO arrested while taking bribe बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़...

सरपंच पर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ...

रायपुर के सिबलिंग्स का राष्ट्रीय मंच पर कमाल, छत्तीसगढ़ गौरवान्वित…

रायपुर :भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित "AI इंपैक्ट...