CG FAMILY DEATH : बंद कमरे में धुआं भरने से घुटन, पुलिस जांच में जुटी

Date:

CG FAMILY DEATH : Suffocation due to smoke in a closed room, police engaged in investigation

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची शामिल हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

यह हादसा कोट चन्दरपुर का है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है। जानकारी के अनुसार, परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर पत्थर कोयला जलाया था और उसी कमरे में सो गया। कमरे में खिड़की या रोशनदान नहीं होने के कारण धुआं भर गया, जिससे दम घुटने से तीनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनकी 4 वर्षीय बच्ची के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि जहरीली गैस और धुएं के कारण यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है, हालांकि विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात पूरा परिवार सिगड़ी में कोयला जलाकर सोया था। जहरीले धुएं की वजह से घुटन महसूस होने पर वे बाहर नहीं निकल सके। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related