रेलवे राजस्व में उछाल: नागपुर मंडल ने दिसंबर 2025 में माल ढुलाई से कमाए 145.95 करोड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नागपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मण्डल द्वारा यात्री यातायात, गैर-किराया राजस्व एवं माल लदान आदि के क्षेत्र में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दिसंबर माह में भी बेहतर प्रदर्शन एवं ग्राहक संतुष्टि को प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासों और प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो मंडल की दक्षता और यात्रियों व माल ढुलाई की मांगों को प्रभावी ढंग से पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

1. माल ढुलाई और राजस्व – दिसंबर माह में कुल माल ढुलाई 1.67 मिलियन टन रही और माल ढुलाई से प्राप्त 145.95 करोड़ है।
2. पार्सल लोडिंग और राजस्व – दिसंबर 2025 में कुल पार्सल लोडिंग 1828 टन रही, जिससे 34.09 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ ।
3. यात्री यातायात – दिसंबर 2025 में 2.41 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की जिससे दिसंबर माह में मंडल को 31.84 करोड़ रु.की आय हुई । जो दिसंबर 2024 की तुलना में यात्रियों में 18.72% तथा आय में 26.40% की वृद्धि दर्शाती है l
4. गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) – दिसंबर 2025 में 19.95 लाख रु. की आय दर्ज की गई ।
5. कैटरिंग आय – कैटरिंग राजस्व दिसंबर 2025 में 08.64 लाख रु. अर्जित किया गया।
6. टिकट चेकिंग – वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह की दिशा निर्देशानुसार में अधिकारियों व टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा विभिन्न गाड़ियों तथा रेल्वे स्टेशनों में टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से चलाये गए टिकट जांच अभियानों के अंतर्गत बिना टिकट/अनियमित यात्रा तथा बिना माल बुक किए गए लगेज के 34076 मामलें दर्ज कर कुल रु.1.47 करोड़ वसूले गए। धूम्रपान के 72 मामलों से रु.14,400/- वहीं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले कुल 290 यात्रियों से वसूले गए दंड स्वरूप रु. 30,550/- शामिल है।
7. मोबाइल टिकटिंग के माध्यम से दिसंबर 2025 में मोबाइल टिकटिंग से 1.97 करोड़ रु. की आय हुई, जो की पिछले वर्ष की तुलना में 77.48% अधिक है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related