बिलासपुर मंडल विद्युत विभाग ने ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और संरचनात्मक सुधार के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के विद्युत (सामान्य सेवाएँ) विभाग द्वारा वर्ष 2025 के दौरान रेल परिचालन को सुदृढ़ बनाने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा संरचनात्मक सुधार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की गई हैं। इन सभी कार्यों का उद्देश्य निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, यात्री सुविधा में वृद्धि एवं रेलवे परिसरों के आधुनिकीकरण को सुनिश्चित करना रहा है।

विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य

रेलवे परिसरों में निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु रनिंग रूम, बिलासपुर में 33 केवी उपकेंद्र पर नया 250 केवीए डीजी सेट स्थापित एवं कमीशन किया गया। इसके अतिरिक्त ग्रीन बिल्डिंग कार्यालय, बिलासपुर में अतिरिक्त 250 केवीए किर्लोस्कर मेक डीजी सेट, सीनियर DEN कार्यालय बिलासपुर, पुराने निर्माण कार्यालय बिलासपुर, RRB, बिलासपुर एवं उसलापुर स्टेशन पर 250 केवीए डीजी सेट स्थापित कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई। 33 केवी रिसीविंग उपकेंद्र में 33 केवी के 03 नए कंट्रोल पैनल स्थापित किए गए। शहडोल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु 16 मीटर ऊँचाई का 01 नया हाई मास्ट स्थापित किया गया। 2572 पुराने पारंपरिक पंखों के स्थान पर नए ऊर्जा दक्ष BLDC पंखे लगाए गए। बिलासपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कुल 11,027 मीटर LT केबल बिछाने का कार्य पूर्ण किया गया। 400 एंपियर के 03 नए LT पैनल तथा 800 एंपियर के 05 नए LT पैनल विभिन्न उपकेंद्रों एवं रेलवे अस्पताल में स्थापित किए गए।

ऊर्जा संरक्षण एवं हरित पहल (ग्रीन एनर्जी)

ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण अनुकूलन हेतु अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 के दौरान 2611 KWP सौर ऊर्जा संयंत्रों से 9,78,612 यूनिट (kWh) विद्युत उत्पादन किया गया, जिससे लगभग ₹45.22 लाख की विद्युत लागत बचत हुई। ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए BEE (Bureau of Energy Efficiency) द्वारा नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर को शून्य + लेबलिंग प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ ।
इस वर्ष मंडल के अकलतरा स्टेशन में 10 KWP, सर्विस बिल्डिंग अकलतरा में 73.57 KWP, नैला स्टेशन में 10 KWP,अम्बिकापुर स्टेशन में 10 KWP, रनिंग रूम, बिलासपुर में 93.74 KWP, स्टाफ रेस्ट हाउस, बिलासपुर में 41.96 KWP,रायगढ़ स्टेशन भवन में 208 KWP, सर्विस बिल्डिंग, रायगढ़ में 98.64 KWP, स्टेशन भवन, सक्ती में 15.260 KWP, स्टेशन भवन, खरसिया में 14.170 KWP, स्टेशन भवन, जामगा में 24.525 KWP तथा स्टेशन भवन किरोड़ीमल नगर में 35.970 KWP का नए सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर सौर क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई |

सिस्टम में सुधार एवं यात्री सुविधा विस्तार

यात्रियों एवं रेलवे स्टाफ की सुविधा बढ़ाने हेतु रायगढ़ स्टेशन पर 02 नई लिफ्ट तथा चांपा स्टेशन पर 02 नई लिफ्ट स्थापित एवं कमीशन की गईं।
मंडल के विभिन्न स्टेशनों के प्रतीक्षालय, रनिंग रूम, बुकिंग कार्यालय, वीआईपी रूम, टीटी रेस्ट रूम एवं पीआरएस कार्यालयों में 19 नई 2 टन क्षमता की एसी मशीनें तथा 02 नई 1.5 टन क्षमता की एसी मशीनें स्थापित की गईं।

कोचिंग एवं परिचालन दक्षता में सुधार

बिलासपुर आधारित ट्रेनों को पावर कार के स्थान पर HOG (Head On Generation) प्रणाली से संचालित किया गया तथा कोचिंग डिपो में 750 वोल्ट बाहरी विद्युत आपूर्ति का उपयोग किया गया। इसके परिणामस्वरूप 21,73,874 लीटर डीजल की बचत की गई जिससे लगभग ₹27.04 करोड़ की वित्तीय बचत सुनिश्चित हुई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के कोचों में एरोसोल आधारित अग्निशामक यंत्र स्थापित किए गए, जिनमें नॉन-एसी कोच – 114, SG नॉन-एसी कोच – 260, LHB एसी कोच – 200 शामिल हैं।

विद्युत (सामान्य सेवाएँ) विभाग द्वारा किए गए ये सभी कार्य रेल परिचालन की विश्वसनीयता बढ़ाने, यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने, ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में सार्थक प्रयास है । बिलासपुर मंडल निरंतर आधुनिक तकनीक अपनाकर रेलवे को अधिक सुरक्षित, हरित एवं यात्री-अनुकूल बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related