ADANI SHARAD PAWAR : अडानी ने शरद पवार को बताया ‘मार्गदर्शक’, सुप्रिया सुले बोलीं – वो बड़े भाई जैसे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ADANI SHARAD PAWAR : Adani calls Sharad Pawar his ‘guide’, Supriya Sule says – he is like an elder brother

बारामती। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगातार हमलों के बीच उद्योगपति गौतम अडानी का बारामती दौरा महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गया है। बारामती में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अडानी ने एनसीपी (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार को अपना ‘मार्गदर्शक’ बताते हुए खुलकर उनकी तारीफ की।

रविवार को पुणे जिले के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के शरद पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (COE-AI) के उद्घाटन कार्यक्रम में गौतम अडानी शामिल हुए। मंच पर पूरा पवार परिवार मौजूद रहा और अडानी-पवार रिश्तों की 30 साल पुरानी कहानी सार्वजनिक मंच से सामने आई।

अपने संबोधन में अडानी ने कहा कि वे पिछले तीन दशकों से शरद पवार को जानते हैं और उन्हें अपना मेंटर मानते हैं। अडानी ने कहा कि बारामती केवल नक्शे पर एक जगह नहीं, बल्कि विकास का प्रतीक है, जो शरद पवार के दूरदर्शी नेतृत्व का नतीजा है।

इस मौके पर बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने भी अडानी के साथ पारिवारिक संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गौतम अडानी उनके लिए बड़े भाई की तरह हैं और पवार परिवार के साथ उनके संबंध तीन दशक पुराने हैं।

कार्यक्रम में शरद पवार, अजित पवार, सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार, रोहित पवार और युगेंद्र पवार एक साथ मंच पर नजर आए। राजनीतिक खींचतान के बीच पवार परिवार की यह एकजुट तस्वीर सियासी हलकों में खास चर्चा का विषय बनी।

गौरतलब है कि इस सेंटर के लिए गौतम अडानी ने वर्ष 2023 में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। इससे पहले रोहित पवार खुद गाड़ी चलाकर अडानी को कार्यक्रम स्थल तक लाए, उनके साथ उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे।

अडानी का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर एनसीपी के दोनों गुटों के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हैं। ऐसे में अडानी-पवार मुलाकात और मंच से दिए गए बयान राजनीतिक मायनों में बेहद अहम माने जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related