VIRAL VIDEO : खुद को बताया “भारत का सबसे बड़ा भगोड़ा”, ललित मोदी ने मांगी माफी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIRAL VIDEO : Calling himself “India’s biggest fugitive,” Lalit Modi apologizes

नई दिल्ली। लंदन में विजय माल्या की 70वीं बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद का कारण बन गया है। इस वीडियो में पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी और विजय माल्या हंसते हुए खुद को “भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े” बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

यह वीडियो खुद ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। कैप्शन में लिखा गया था— “भारत में इंटरनेट पर फिर से तहलका मचाने का समय आ गया है। हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त विजय माल्या।” पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों भारत से फरार होकर विदेश में ऐश कर रहे हैं और कानून का मजाक उड़ा रहे हैं।

विवाद बढ़ता देख ललित मोदी ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार को ललित मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि यदि उनकी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, खासकर भारत सरकार की, तो वे दिल से माफी मांगते हैं और उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।

इस पूरे विवाद पर विदेश मंत्रालय की भी प्रतिक्रिया सामने आई। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार कानून के तहत भगोड़े आर्थिक अपराधियों को देश वापस लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कई देशों से बातचीत चल रही है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि ललित मोदी 2010 से ब्रिटेन में रह रहे हैं। उन पर आईपीएल से जुड़े टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और रिश्वत के गंभीर आरोप हैं। वहीं विजय माल्या 2016 में भारत छोड़कर फरार हुए थे। किंगफिशर एयरलाइंस मामले में वे करीब 9 हजार करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले के आरोपी हैं और उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related