CG VIRAL VIDEO : राज्य युवा महोत्सव में मंच के पास लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Fire breaks out near the stage at the State Youth Festival, creating panic.

बिलासपुर। राज्य युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंच के ठीक बगल में बने कार्यक्रम पंडाल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग पंडाल के एक हिस्से में लगी, जहां बिजली के उपकरण और सजावटी सामान रखा हुआ था। अचानक धुआं उठता देख कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने फायर एक्सटेंशन की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की जाएगी।

घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम प्रभावित रहा, लेकिन आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related