CG NEWS: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक फार्मेसी छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल की है। मृतका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रूप में हुई है, जो पेंड्री के सान्दीपनि कॉलेज में डी. फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार, यामिनी गुप्ता गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। बुधवार को वह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
