CG BREAKING : नक्सली कमांडर सुनील ने जारी किया पत्र …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Naxalite commander Sunil issued a letter…

गरियाबंद, 18 अक्टूबर 2025। नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। उदंती एरिया कमेटी के प्रमुख कमांडर सुनील ने एक पत्र जारी कर सशस्त्र संघर्ष को विराम देने और हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

कमांडर सुनील का संदेश –

सुनील ने लिखा कि मौजूदा हालात सशस्त्र संघर्ष के लिए अनुकूल नहीं हैं।

कई महत्वपूर्ण साथियों की मौत के बाद अब खुद की सुरक्षा जरूरी हो गई है।

उन्होंने हाल ही में बस्तर और महाराष्ट्र में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नेताओं सोनू दादा और रुपेश के फैसले का समर्थन किया।

20 अक्टूबर को सुबह 12:30 बजे इस विषय पर चर्चा करने की जानकारी भी दी गई।

पुलिस का रुख –

गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने नक्सली नेताओं के इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जो भी नक्सली आत्मसमर्पण के लिए आगे आएंगे, उनकी और उनके परिवार की पूर्ण सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

यह कदम नक्सली समस्या के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है और क्षेत्र में शांति बहाल करने की संभावनाओं को बढ़ा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related