Pakistan Quetta Bomb Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में जोरदार बम ब्लास्ट, हादसे में 10 की मौत और 32 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Pakistan Quetta Bomb Blast: नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात एक बार फिर बेकाबू हो गए हैं। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बड़ा बम धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पूरे शहर की मेडिकल फैसिलिटी में आपतकाल घोषित कर दिया गया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग घायल हैं।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, क्वेटा में जरघून रोड के पास हुआ बम ब्लास्ट इतना भयानक था कि हर तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिल रहा है। धमाके के बाद फायरिंग भी शुरू हो गई। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन के अनुसार, क्वेटा में हुए जोरदार बम धमाके में 10 लोगों की जान चली गई। यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें सुसाइ़ड बॉम्बर की भी मौत हो गई है।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बम ब्लास्ट का मंजर साफ देखा जा सकता है। हमले में 32 लोग बुरी तरह से घायल हैं। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर के अनुसार,

हमले में घायल लोगों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। क्वेटा सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related