CG JAL JEEVAN MISSION : जल जीवन मिशन में लापरवाही, 10 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG JAL JEEVAN MISSION : Negligence in Jal Jeevan Mission, 10 contractors blacklisted

रायपुर। बस्तर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर कलेक्टर और जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष हरिस एस. ने सख्त कार्रवाई की है। 2 सितंबर को हुई समीक्षा बैठक में कार्यों में उदासीनता पाए जाने के बाद 10 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया।

कलेक्टर हरिस ने बैठक में कहा कि मिशन मोड में संचालित योजना के तहत सभी ठेकेदारों को निर्धारित समय-सीमा में अपने कार्य पूरे करने होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे किसी भी ठेकेदार या एजेंसी की लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ब्लैकलिस्टिंग के साथ-साथ वास्तविक प्रगति का मूल्यांकन और ठोस कदम शामिल होगा।

बैठक में यह पाया गया कि ब्लैकलिस्टेड ठेकेदारों ने नोटिस जारी होने के बावजूद 16 गांवों में अपने कार्य शुरू नहीं किए या अधर में छोड़ दिए। लापरवाही, समय पर काम पूरा न करना और जल जीवन मिशन की भावना के विपरीत व्यवहार के कारण ठेकेदारों में यादव कन्स्ट्रक्शन, गणपति सेल्स, व्हीआर कन्स्ट्रक्शन, बीआर इन्वायारा सॉल्यूशन, बंशीलाल गंजीर, आरबी ड्रिलर्स, छत्रपति कन्स्ट्रक्शन, भारत इन्फ्रा, किसान बोरवेल्स और लखन सिंह शामिल हैं। इनकी अमानत राशि भी राजसात की गई है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करें और समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related