CG ROAD ACCIDENT : मवेशी बचाने की कोशिश में कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, 3 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ROAD ACCIDENT : Car collided with a tree while trying to save cattle, woman died, 3 injured

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भरनी के पास तेज रफ्तार कार अचानक मवेशी के सड़क पर आने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति, बहू और मासूम बच्ची घायल हो गए हैं। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार भरनी की ओर जा रही थी कि अचानक मवेशी सड़क पर आ गया। गाय को बचाने के प्रयास में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतिका के पति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बहू और मासूम बच्ची की हालत स्थिर है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि खुले में छोड़े गए मवेशी आए दिन सड़क हादसों का कारण बनते हैं, और यह सड़क सुरक्षा की गंभीर समस्या को उजागर करता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related