LUTTI DAM COLLAPSE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संसाधन विभाग को चेताया, फील्ड निरीक्षण सख्त करने के निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LUTTI DAM COLLAPSE: Chief Minister Vishnu Dev Sai warned the Water Resources Department, instructed to tighten field inspection

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैदानी अधिकारी नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

साय ने मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बांधों सहित अन्य संरचनाओं का निरंतर निरीक्षण करने, सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने, बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 का कड़ाई से पालन करने और जिला प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को लक्षित और वास्तविक सिंचाई क्षमता के अंतर को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। विशेषकर बस्तर और सरगुजा संभाग की अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर बल दिया, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 4 वृहद परियोजनाएं, 357 लघु परियोजनाएं और 300 एनीकेट निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त 1036 जीर्णोद्धार कार्य भी चल रहे हैं। इस प्रकार कुल 1697 कार्य प्रगतिरत हैं, जिनमें लगभग ₹8966 करोड़ की राशि व्यय होगी।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिवालय और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related