शराब के नशे में चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक, तस्वीरें कैमरे में हुई कैद

Date:

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला रूपपुर में पदस्थ प्रधान पाठक मनमोहन सिंह की शर्मनाक हरकत सामने आई है. शुक्रवार को वे शराब के नशे में धुत होकर चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचे, जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं.

मनमोहन सिंह ने कैमरे के सामने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर एक पाव शराब पीकर स्कूल पहुंचे हैं. ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि मनमोहन सिंह अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं. इस संबंध में कई बार विकाखखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक शिक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक का यह व्यवहार न केवल शिक्षा व्यवस्था की छवि धूमिल करता है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है. लोग इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं इस घटना के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा ने बताया की जानकारी प्राप्त हुई है संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है, जवाब आने के बाद उचित की जाएगी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...