BHAGAVAD GITA CLASSES RAIPUR : बच्चे सीख रहे गीता का ज्ञान – रायपुर के बच्चों में आध्यात्मिकता की लौ …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHAGAVAD GITA CLASSES RAIPUR : Children are learning the knowledge of Gita – The flame of spirituality is ignited among the children of Raipur …

रायपुर, 2 अगस्त 2025. राजधानी रायपुर के मोवा क्षेत्र में चल रहे ‘लर्न गीता’ कार्यक्रम के तहत 7 वर्षीय श्रीनिधि जैसी नन्ही बच्चियां श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक कंठस्थ कर रही हैं। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली श्रीनिधि को गीता के कई श्लोक बिना देखे याद हैं और वो आत्मविश्वास से उन्हें बोलती हैं।

यह कार्यक्रम गीता परिवार द्वारा चलाया जा रहा है, जो बच्चों को 12वें, 15वें और 16वें अध्याय के 85 से अधिक श्लोक याद करवा चुका है। लक्ष्य है – पूरे 700 श्लोक याद कराना। यहां सिर्फ रटंत विद्या नहीं, बल्कि श्लोकों के सार को जीवन में अपनाने पर भी ज़ोर दिया जा रहा है।

65 वर्षीय संगीता पांडेय, जो मोवा केंद्र में 22 बच्चों को गीता की शिक्षा दे रही हैं, बताती हैं कि यह पहल कोरोना काल में शुरू हुई थी। अब रायपुर के अशोका हाइट्स, रोहणीपुरम, गुढ़ियारी और डागा कॉलेज के अनाथालय जैसे क्षेत्रों में भी यह शिक्षा दी जा रही है।

गीता परिवार की स्थापना 1986 में महाराष्ट्र के संगमनेर में हुई थी। आज यह संगठन 180 देशों में 12 लाख से अधिक लोगों को ऑनलाइन माध्यम से निःशुल्क गीता ज्ञान दे रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related