MAHILA CHAMBER PADBHAR : “हमारे सपने” थीम पर महिला चेम्बर का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHILA CHAMBER PADBHAR : The Women Chamber’s taking charge ceremony was concluded on the theme “Our Dreams”

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर ने शनिवार को “हमारे सपने” थीम के साथ भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और एडवाइजर अजय पाल सिंह के व्यापारिक संवाद से हुई, जिसमें 40 कंपनियों के HR ने हिस्सा लिया।

महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने “मानसिक तनाव और एंजाइटी मैनेजमेंट” पर गहरा संवाद किया। उन्होंने कहा कि जब शरीर में कंपन, पसीना, चक्कर और अकड़न हो तो बिना देरी डॉक्टर से मिलें।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि महिला चेम्बर हर महीने दो बार बाजार (फेयर) लगाएगी जिसमें महिलाओं के उत्पादों का प्रचार-प्रसार होगा।

कार्यक्रम में महिला विंग के नए पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया। इनमें संरक्षक मीनाक्षी टुटेजा, अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवयानी पांडे, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व मीडिया प्रभारी सहित कुल 40 से अधिक पदाधिकारी शामिल रहे।

मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने कहा कि महिला चेम्बर द्वारा उठाया गया यह कदम भविष्य में समाज और व्यापार जगत के लिए एक मिसाल बनेगा।

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट-गाइड सदस्यों – रायपुर की मनतृप्त कौर, देवाशीष माखीजा, और दुर्ग की कुसुम सिन्हा को मंच पर महिला चेम्बर द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन माही बुलानी और आभार प्रदर्शन मनीषा तारवानी ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related